Skip to main content

इन तरकीबों से आप पा सकते हैं तेज़ दिमाग


चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या जॉब का ,आज के दौर में हर कोई औरो से आगे निकलने के लिए तेज दिमाग चाहता है, मगर पर्यावरण और अन्य कारकों के प्रभाव के कारण हमारी स्मरण शक्ति कमज़ोर होती जाती है | आइंस्टाइन चाणक्य आदि कोई विशेष दिमाग लेकर नहीं आये थे, बस उनमें और साधारण मानव में इतना अंतर था कि वे अपने दिमाग को अन्य मनुष्यों से ज्यादा इस्तेमाल करना जानते थे | इसका एक ही कारण था दिमाग तो एकाग्र कर किसी विषय पर लगाने की क्षमता | आदि ये क्षमता हर व्यक्ति तो मिल जाए तो हर कोई , अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़ सकता है | हम आपको वह क्षमता तो नहीं दे सकते मगर आपको कुछ ऐसे तरीके बता सकते हैं जिनसे आप उस दिशा में अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ा सकें |
स्मरण शक्ति बढ़ाने के दो मुख्य विकल्प हैं या तो भोजन द्वारा या व्यायाम द्वारा
भोजन द्वारा:-
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक है उचित आहार और पोषक तत्वों की शरीर में संतुलित प्रचुरता | दिमाग को रीकॉल प्रोसेस के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है,उन पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए आप नीचे बताए गए उपाय अपना सकते है |
1. सोया के आटे में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन B अच्छी मात्रा में होता है जो दिमाग के लिए बहुत उपयोगी है |
2. लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया कि सोया से बना आटा डिमेंशिया जैसे रोगों से बचाव में मदद करता है
3. शोधकर्ता एफ हॉजरवस्ट के अनुसार, ``अपने अध्ययन में हमने पाया कि बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त संबंधी समस्याओं से जुड़ रहे लोगों के लिए सोया आटे का सेवन काफी फायदेमंद है। फिलहाल हमने यह शोध चूहों पर किया है। यह चबाने में फायदेमंद है लेकिन फ्लूएड के रूप में इसका सेवन कितना फायदेमंद है, इस पर अभी अध्ययन चल ही रहा है।``
4. 10 बादाम रात को पानी में भिगो दें। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें और अब एक गिलास गर्म दूध में बादाम का पेस्ट घोल कर इसमें 3 चम्मच शहद भी डालें। दूध जब हल्का गर्म हो तब पिएं। यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न खाएं।
5. ब्राह्मी स्मरण शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। रोज इसका एक चम्मच रस और याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करता है।
6. रोज सेब का सेवन करना भी स्मरण शक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है
7. एक गाजर और पत्ता गोभी के 10-12 पत्ते काट लें। इस पर हरा धनिया काटकर डाल दें। फिर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च का पावडर और नीबू का रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर खाया करें।
8. भोजन के साथ एक गिलास छाछ भी पिया करें।
विद्यार्थियों के लिए विशेष:-
9. रात को पढ़ाई करते समय आधे-आधे घंटे के अंतर पर आधा गिलास ठंडा पानी पीते रहें। इससे जागरण के कारण होने वाला प्रकोप नहीं होगा। वैसे 11 बजे से पहले सो जाना ही ठीक होता है।
10. लेटकर या झुककर नहीं पढ़ना चाहिए। रीढ़ की हड्डी सीधी रखकर बैठना चाहिए। इससे आलस्य या निद्रा का असर नहीं होगा और स्फूर्ति भी रहेगी।
11. सुस्ती महसूस हो तो थोड़ी चहल-कदमी कर लिया करें। नींद भगाने के लिए चाय या धूम्रपान का सेवन न करें।
मेंटल एक्सरसाइज द्वारा:-
दिमाग तेज करने के लिए मेंटल एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। वैसे तो दिमाग हर वक्त काम करता रहता है, लेकिन दिमाग को जटिलताओं में भी सहज रहने की आदत विकसित करने लिए मेंटल एनालेसिस, ब्रेन प्रेक्टिस, पजल गेम सॉल्व करें।
1. इसके लिए एक जानकारी को दूसरे से कनेक्ट करने की कोशिश करें और उनका गहनता से चिंतन करें। विद्यार्थियों के लिए ये तकनीक बहुत मददगार है।
2. सुडोकु और शतरंज जैसे खेल खेलें
3. एक और बेहतरीन विधि है , दीवार पर एक बिंदु बनाइये और इसे बिना पलकें झपके देखते रहिये , इस प्रयोग को समय मिलते ही दोहराइए | एकाग्रता के साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी|
4. योगा और मेडिटेशन से ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन और खून मिलता है, जिसका सीधा असर मैमोरी पर पड़ता है और आपकी याददाश्त तेज होती है। दिमाग हर वक्त एक्टिव रहता है।
इसे तभी आराम मिलता है, जब आप सोते हैं।
5. अपने दिमाग को आराम देने और नई ऊर्जा के लिए आपको एक दिन में 7-9 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए। इससे आपका दिमाग ज्यादा कुशलतापुर्वक काम कर पाएगा।
मेहंदी का नुस्खा :-
मेहंदी और याददाश्त का कनेक्शन बहुत पुराना है | मेहंदी के पत्तों में बहुत शक्ति होती है। इसकी महक में कारनोसिक एसिड पाया जाता है। जिससे दिमाग की मांसपेशियां एक्टिव होती है। इससे खोई हुई याददाश्त भी वापस आ सकती है।
इसके अतिरिक्त
-सुबह का टहलना
-सूर्योदय से पहले उठना
-पेट साफ़ रखना
-तनाव से मुक्त रहना
आदि छोटी छोटी बातों से आप अपनी स्मरण शक्ति बढ़ा सकते हैं

App Popular Posts

गर्भ में लड़का है या लड़की जाने

हेल्लो दोस्तों आज मैं आपके साथ एक ऐसा टॉपिक शेयर करने जा रहा हू जो बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है. दोस्तों मैं लिंग परिक्षण के बहुत ज्यादा खिलाफ हू लेकिन ये कुछ ऐसे तरीके है जिनमें हम लिंग या भूर्ण की जांच नहीं करते है बस अनुमान लगाते है और अनुमान 95% सही होता है और ये तरीके हमारे वेदों और विद्वानों ने बताएं है. आज आप पढेंगे - लड़का होगा या लड़की कैसे जाने गर्भवती महिला जानें पेट में लड़का है या लड़की खुद जानें, लड़का होगा या लड़की गर्भ में लिंग (लड़का या लड़की) होने के लक्षण ये कहानी पढ़कर आप भी Apple जैसे कंपनी बना सकते है 20 ज़बरदस्त Science Facts जिन्हें लोग समझते हैं झूठ जिंदगी बदल देने वाले महान लोगों के विचार 1. चीनी विधा ये तो हुई भारतीय मान्यताओं की बात, आज हम आपको चीनी पद्धति के अनुसार गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग किस प्रकार जांच जाता है, इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं अनोखी चीनी विधा को। 2. चीनी कैलेंडर - लड़का या लड़की माना जाता है चीनी कैलेंडर के अनुसार बच्चे के लिंग की जांच करने की विधा सबसे पुरानी विधाओं में से ...

क्यों बचें Facebook से ? 7 reasons.

Facebook  (Fb) world  की  दूसरी   सबसे  ज्यादा  visit की  जाने  वाली  site है …(पहली  Google है ). Facebook Over-use इसे  बनाने  वाले  दुनिया  के  youngest billionaire   Mark Zukerberg  ने  भी  कभी  नहीं  सोचा  था  की  ये  इतनी  जल्दी  इतनी  popular हो  जाएगी . In fact ,  अगर   आप  Fb पे  नहीं  हैं  तो  लोग  आपको  आश्चर्य  से  देखते  हैं . ..” Fb पे  नहीं  है ………….जी कैसे रहा है  ……   !!!” and all that. आज  Fb   पे  1 billion+ registered user हैं, यानि दुनिया का हर सातवाँ आदमी Fb  पे है  and in all probability आप  भी  उन्ही में से एक होंगे . और  शौक  से  Fb use करते  होंगे . पर  जो  सोचने  की  बात  है  वो  ये कि  क्या  आप  Fb use...

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

हममें से ज्यादातर लोगों ने कभी ना कभी ये कोशिश ज़रूर की होगी कि रोज़ सुबह जल्दी उठा जाये. हो सकता है कि आपमें से कुछ लोग कामयाब भी हुए हों, पर अगर majority की बात की जाये तो वो ऐसी आदत डालने में सफल नहीं हो पाते. लेकिन आज जो article  मैं आपसे share कर रहा हूँ इस पढने के बाद आपकी सफलता की  probability निश्चित रूप से बढ़ जाएगी. यह article इस विषय पर दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में से एक का Hindi Translation है. इसे Mr.  Steve Pavlina  ने लिखा है . इसका  title है “ How to become an early riser. “. ये बताना चाहूँगा कि  इन्ही के द्वारा लिखे गए  लेख “ 20 मिनट में जानें अपने जीवन का उद्देश्य  ” का Hindi version इस ब्लॉग पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखों में से एक है. तो आइये जानें कि हम कैसे डाल सकते हैं  सुबह जल्दी उठने की आदत.  कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत? / How to wake up early morning in Hindi     Aristotle  ने कहा है – It is well...