Skip to main content

जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये!

आपने movies में कोई ऐसा scene ज़रूर देखा होगा जिसमे hero jail से भागने के लिए एक सुरंग बनाता  है और finally उस जेल से फरार हो जाता है. काफी exciting होता है ये, नहीं!
Motivational Hindi Talk
पर आज मैं आपको खुद यही काम करने के लिए कह रहा हूँ …मैं आपको एक सुरंग बनाने के लिए कह रहा हूँ..क्योकि आप भी अपनी life के hero हैं और unfortunately एक virtual jail में क़ैद हैं …एक ऐसी जेल जिसमे जाने से पहले आपको पता भी नहीं था की वो एक जेल है….. आप किसी ऐसी job, business या काम में फंस चुके हैं जो आपको बिलकुल पसंद नहीं है …कभी कभी तो आप frustrated feel करते हैं …क्योंकि आप यहाँ वो नहीं कर रहे होते जो आप सबसे अच्छे ढंग से कर सकते हैं…आप खुद इसे छोड़ना भी चाहते हैं लेकिन financial obligations की वजह से छोड़ नहीं पाते..
मत accept करिए इस condition को, अपनी सुरंग बनाना शुरू करिए …अपने दिल का काम शुरू करिए …अगर नहीं पता कि वो क्या है तो उसे तलाशिये ….पर उस काम को ज़िन्दगी भर मत करिए जिसे आप पसंद नहीं करते …. जो आपको mediocre बनाता है. इस बात को हमेशा याद रखिये कि –
जिस चीज को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है.

कैसे बनाएं सुरंग ?

कैसे से ज्यादा ज़रूरी है की क्यों बनाएं … जेल में बहुत से कैदी होते हैं पर हीरो ही सुरंग क्यों बना पाता है, क्योंकि उसके सामने एक motive होता है, ये motive ही उसे इतना कठिन काम करने की inspiration देता है …आपका motive क्या है ??…क्या already आपके दिमाग में वो चीज है जो आप current job/ work को छोड़ कर करना चाहते हैं ? …अगर नहीं है तो इस बारे में सोचना बेकार है, ऐसे में अगर आप सुरंग बनाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो पता है वो कहाँ निकलेगी ???
एक दूसरी जेल में!!
तो अगर आपको लगता है कि आप किसी जेल में बंद हैं तो सबसे पहले आपको जानना होगा कि यहाँ से निकल कर आप करना क्या चाहते हैं, what is that excites you, किस चीज को लेकर आप passionate हैं?

ये कैसे पता करें ?

I really don’t know. पर मैंने कैसे किया ये आपको बता सकता हूँ. ACT करके.
मैंने अपनी life में बहुत experiments किये हैं. Job करने के साथ साथ मैंने NGO found की है, 2 साल तक slum dwellers के लिए school चलाया है, एक consultancy run की है, English में blog बनाया है..और for last 2 and a half years AchhiKhabar.Com(AKC) run कर रहा हूँ ….क्योंकि यही वो चीज है जो मुझे सबसे ज्यादा excite करती है. मुझे इसी की तलाश थी.
Friends, most of us कभी न कभी किसी चीज को लेकर excited होते हैं …सपने बुनने लगते हैं …आपने लोगों को कहते सुना या खुद भी कहा होगा, “ मैं एक restaurant शुरू करने वाला हूँ ”, “ मैं एक xyz company डालने वाला हूँ …”, etc..but most of the people just talk, they don’t act.
अगर आपको अपना passion जानना है तो ACT करना होगा, जो चीज बहुत appeal करे उसे कर डालिए …don’t let the excitement die. कर के ही जाना जा सकता है की आप सचमुच उस काम के लिए बने हैं या नहीं.
अब लौट कर आते हैं अपने basic question पर, “कैसे बनाएं सुरंग ?
हीरो क्या करता है ?… किसी औजार का प्रयोग करता है ….आपको भी कुछ ‘औजारों’ की ज़रुरत पड़ेगी और वो औजार हैं …आपकी skills, आपका knowledge. आप जो करना चाहते हैं उससे related knowledge और skills gather कीजिये.
उसके बाद औजार का प्रयोग करिए …. सिर्फ औजार हाथ में आ जाये  और Hero उसे लेकर बैठा रहे तो क्या सुरंग बन पायेगी ? नहीं. आपको भी अपने औजारों को प्रयोग में लाना होगा. समय निकालना होगा.
हीरो सुरंग कब बनाता है …दिन में जब सब काम कर रहे होते हैं …नहीं, उस वक़्त तो वो भी काम करता है …आप भी उस वक़्त वही करिए जो आप कर रहे हैं …पर जिस वक़्त सब आराम कर रहे होते हैं …सो रहे होते हैं …मैच के मजे ले रहे होते हैं …facebook से चिपके हुए होते हैं….. उस वक़्त आप अपनी सुरंग बनाइये …अपना काम करिए … ये आसान नहीं है …इसमें time लगेगा … साल -दो साल या फिर और, सुरंग एक दिन में नहीं बनती.., …बहुत कुछ sacrifice करना होगा ….थक कर रुक जाने का दिल करेगा …पर आपको चलते रहेना होगा ….
और चलते -चलते एक दिन आ ही जायेगा जब आप जेल के बहार होंगे ….अपनी नयी दुनिया में, आज़ाद, अपने नए काम के साथ… खुशियाँ बटोरते …खुशियाँ लुटाते …
Courtesy - Achhikhabar.com

App Popular Posts

गर्भ में लड़का है या लड़की जाने

हेल्लो दोस्तों आज मैं आपके साथ एक ऐसा टॉपिक शेयर करने जा रहा हू जो बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है. दोस्तों मैं लिंग परिक्षण के बहुत ज्यादा खिलाफ हू लेकिन ये कुछ ऐसे तरीके है जिनमें हम लिंग या भूर्ण की जांच नहीं करते है बस अनुमान लगाते है और अनुमान 95% सही होता है और ये तरीके हमारे वेदों और विद्वानों ने बताएं है. आज आप पढेंगे - लड़का होगा या लड़की कैसे जाने गर्भवती महिला जानें पेट में लड़का है या लड़की खुद जानें, लड़का होगा या लड़की गर्भ में लिंग (लड़का या लड़की) होने के लक्षण ये कहानी पढ़कर आप भी Apple जैसे कंपनी बना सकते है 20 ज़बरदस्त Science Facts जिन्हें लोग समझते हैं झूठ जिंदगी बदल देने वाले महान लोगों के विचार 1. चीनी विधा ये तो हुई भारतीय मान्यताओं की बात, आज हम आपको चीनी पद्धति के अनुसार गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग किस प्रकार जांच जाता है, इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं अनोखी चीनी विधा को। 2. चीनी कैलेंडर - लड़का या लड़की माना जाता है चीनी कैलेंडर के अनुसार बच्चे के लिंग की जांच करने की विधा सबसे पुरानी विधाओं में से ...

क्यों बचें Facebook से ? 7 reasons.

Facebook  (Fb) world  की  दूसरी   सबसे  ज्यादा  visit की  जाने  वाली  site है …(पहली  Google है ). Facebook Over-use इसे  बनाने  वाले  दुनिया  के  youngest billionaire   Mark Zukerberg  ने  भी  कभी  नहीं  सोचा  था  की  ये  इतनी  जल्दी  इतनी  popular हो  जाएगी . In fact ,  अगर   आप  Fb पे  नहीं  हैं  तो  लोग  आपको  आश्चर्य  से  देखते  हैं . ..” Fb पे  नहीं  है ………….जी कैसे रहा है  ……   !!!” and all that. आज  Fb   पे  1 billion+ registered user हैं, यानि दुनिया का हर सातवाँ आदमी Fb  पे है  and in all probability आप  भी  उन्ही में से एक होंगे . और  शौक  से  Fb use करते  होंगे . पर  जो  सोचने  की  बात  है  वो  ये कि  क्या  आप  Fb use...

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

हममें से ज्यादातर लोगों ने कभी ना कभी ये कोशिश ज़रूर की होगी कि रोज़ सुबह जल्दी उठा जाये. हो सकता है कि आपमें से कुछ लोग कामयाब भी हुए हों, पर अगर majority की बात की जाये तो वो ऐसी आदत डालने में सफल नहीं हो पाते. लेकिन आज जो article  मैं आपसे share कर रहा हूँ इस पढने के बाद आपकी सफलता की  probability निश्चित रूप से बढ़ जाएगी. यह article इस विषय पर दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में से एक का Hindi Translation है. इसे Mr.  Steve Pavlina  ने लिखा है . इसका  title है “ How to become an early riser. “. ये बताना चाहूँगा कि  इन्ही के द्वारा लिखे गए  लेख “ 20 मिनट में जानें अपने जीवन का उद्देश्य  ” का Hindi version इस ब्लॉग पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखों में से एक है. तो आइये जानें कि हम कैसे डाल सकते हैं  सुबह जल्दी उठने की आदत.  कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत? / How to wake up early morning in Hindi     Aristotle  ने कहा है – It is well...