Skip to main content

करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये !

How to become rich in Hindi?

करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये !

How to become rich in Hindi अमीर कैसे बनेंचलिए, पहले एक छोटी से exercise करते हैं। आप अपने शहर के किन्ही पांच करोड़पतियों की list मन में सोचिये….. please इस step को miss मत कीजिये, सोचिये ज़रूर !!!
अब बताइये इस लिस्ट में क्या कोई ऐसा भी है जो नौकरी पेशा है? मेरी लिस्ट में तो नहीं है, मेरे दिमाग में जो नाम आये वो मै आपको बताना चाहूँगा। मैं Gorakhpur, U.P  का रहने वाला हूँ और ये लोग वहीँ के हैं:
  • चेतना मसाले वाले Uncle,
  •  डॉ. अग्रवाल, जिनका खुद का Hospital है
  • Mr. Jalan-  सरिया वाले
  • मेरे colony के एक uncle जिनके Engineering College चलते हैं, और
  • बरनवाल Uncle, जिनके यहाँ से हम लोग jewellery खरीदते हैं।
इन सभी में एक बात common है। लोग इनके यहाँ नौकरी करते हैं पर ये किसी के यहाँ नौकरी नहीं करते। ये सभी उद्यमी हैं, Entrepreneurs हैं, Businessmen हैं पर employee नहीं हैं।
मैंने कुछ दोस्तों से भी ये प्रश्न किया उनकी सूची में भी किसी नौकरी करने वाले का नाम नहीं था। अब ये बात और है कि आप दीमाग पे जोर डालेंगे तो कुछ ऐसे लोग मिल जायेंगे पर इनमे से ज्यादातर के बाल या तो सफ़ेद हो चुके होंगे या फिर पूरी फसल ही साफ़ हो चुकी होगी। 🙂 अगर बाल सफ़ेद करा कर Crorepati बनना है तो नौकरी  बुरी नहीं है। तीन-चार promotion और 15- 20 साल में आप Crorepati बन ही जायेंगे… पर ऐसे बने तो बच्चों के लिए बनेंगे अपने लिए नहीं…और मज़ा तो अपने लिए बनने में है; क्यों? और अगर अपने लिए Crorepati बनना है तो खुद बनना होगा एक Entrepreneur.
यहाँ एक बात कहना चाहूँगा कुछ लोग ज्यादा पैसा कमाने कि इच्छा रखने वालों को उतनी respect  से नहीं देखते हैं, पर मुझे लगता है कि इस मंहगाई को देखकर उनके विचार में भी बदलाव आ चुका होगा….कितना कमाना ज्यादा कमाना है इसकी परिभाषा बड़ी तेजी से बदल रही है; मेरी नज़र मैं ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा रखना एक अच्छी बात है, बशर्ते उसे कमाने के लिए गलत काम न किये जाएँ। और शायद इस article  को भी वही लोग पढ़ रहे होंगे जो ऐसी इच्छा रखते होंगे वरना  article का title पढ़ने के बाद ही वो किसी और topic  पर चले गए होते। चलिए अब आते हैं main मुद्दे पर :

पर नौकरी छोडें कैसे ?

सवाल बिलकुल ठीक है। पर उससे भी बड़ा एक सवाल है:, नौकरी छोड़ी तो करेंगे क्या ?” अगर आपके मन में ये दुसरा सवाल आ रहा है तो उसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि ये तो आपके अंदर से आने वाली आवाज़ है कि आप क्या करना चाहते हैं। और यदि यह नहीं आ रही है तो अभी आप इस तरह के step के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं…पर ये बात पक्की है कि यदि आप चाहें तो समय के साथ खुद को तैयार कर सकते हैं।
लेकिन यदि आप उनमे से हैं जिनका कोई सपना है, जो कुछ बड़ा, कुछ महान, कुछ अपना  करना चाहते हैं तो आपको पहले प्रश्न के बारे में सोचना ही होगा। क्योंकि अगर आप अभी नहीं सोचेंगे तो आगे आपके लिए ये सोचना और भी मुश्किल हो सकता है भविष्य में:
  • आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जायेंगी यानी आपकी risk लेने की क्षमता घट जायेगी।
  • हो सकता ही आपकी salary बढ़ जाए और आप खुद को समझा लें। कि “चल भाई पैसे आ तो रहे हैं…अब और क्या चाहिए।”
कुछ लोग सोच सकते हैं कि lecture देना आसान है पर करना बहुत मुश्किल है। बात सच है, पर ये भी सच है कि ये करना मुश्किल ज़रूर है पर असंभव नहीं।
अगर Dheerubhai Ambani ने petrol pump की नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Reliance जैसी company होती? अगर Narayan Murthy ने Patni Computers की अपनी नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Infosys का कोई वजूद होता? Amitabh Bachchan ने भी पहले  Shaw Wallace और बाद में Bird & Co, नाम की  एक shipping firm में काम किया, अगर उन्होंने भी अपने दिल कि आवाज़ नहीं सुनी होती तो भला भारत को कहाँ मिलता इतना बड़ा महानायक?
ये बहुत बड़े-बड़े उदाहरण हैं, जिन्हें हम सब जानते हैं पर यकीन जानिए कि ऐसी हजारों success stories हैं, जहाँ पर लोगों ने अपनी सोच को हकीकत में बदल कर दिखाया है…गांव की गलियों से निकल कर शहर की बुलंदियों को अपना बनया है। खुद बने हैं करोड़पति और कईयों को लखपति बनाया है।
पर अभी भी हमारा जो पहला सवाल था कि “पर नौकरी छोडें कैसे?वो वहीँ का वहीँ बना हुआ है। कहने की बात नहीं है कि ये एक एक बहुत ही बड़ा step है, और बस यूँहीं नहीं लिया जा सकता है। इस क्रांतिकारी कदम को वही उठा सकता है जिसके मन में कुछ अपना करने की तीव्र इच्छा हो और वो अपने plan  को execute करने के लिए बहुत ज्यादा passionate हो। जिनके अंदर वाकई में कुछ कर गुजरने की दीवानगी होती है, वो इधर-उधर की बातें ज्यादा नहीं सोचते और बस लग जाते हैं अपने प्रयासों में।
पर हममें  से ज्यादातर लोग (including me) कुछ करना तो चाहते हैं, पर हमारे अंदर एक डर सा लगा होता है कि कहीं हम fail  हो गए तो जो है वो भी चला जायेगा। ये डर वाजिब भी है। इसीलिए मेरी समझ से एक बीच का रास्ता निकालना अच्छा साबित हो सकता है, जैसे कि कोई Side-Business शुरू कर के। ये एक पुराना अजमाया हुआ तरीका है, जो आपने अपने आस-पास देखा भी होगा। Office timing के बाद और छुट्टी के दिनों में लोग अपने साइड-बिजनेस को करते हैं और जब धीरे-धीरे बिजनेस ट्रैक पर आ जाता है तो अपनी नौकरी छोड़ कर पूरा समय business  में लगाते हैं। एक छोटा सा उदहारण देना चाहूँगा जो मैंने Rashmi Bansal जी की “Connect The Dots” book  में पढ़ा था।
N Mahadevan के अंदर एक Hotelier बनने की चाहत थी पर भाग्य ने उन्हें एक Professor बना दिया था, पर उन्होंने भाग्य के इस फैसले को चुनौती दी और Madras University में अपनी Professor की prestigious job छोड़ कर उन्होंने multi-million dollar Food Empire खड़ा कर दिया।
सुबह 9 बजे से शाम को 4:30 बजे तक पढाने के बाद इन्होने काम समझने के लिए एक और जॉब पकड़ ली, वो रोजाना शाम 6 से रात 12 बजे तक एक hotel में duty  करने लगे। जब काम समझ आ गया और कुछ पैसे इकठ्ठा हो गए तो उन्होंने खुद का एक Chinese restaurant शुरू कर दिया।आज उनके restaurants 16 देशों में हैं, जिनमे कुल 3000 employee  काम करते हैं। इन्होने खुद तो MBA  नहीं किया है पर IIM-Ahmedabad से pass-out बन्दों को business सँभालने के लिए रखा हुआ है।

मेरा plan :

शायद आप जानते होंगे कि मैं भी job कर रहा हूँ, और मैंने भी अपने लिए एक रास्ता चुना है, जो मैं आपको बताना चाहूँगा, हो सकता है आपके लिए भी इसमें से कुछ idea  निकल आये।
मेरा idea, दर-असल मेरा और मेरी wife Padmaja  का idea है । शादी से पहले वो job करती थी, पर हमने decide किया कि शादी के बाद  husband और wife दोनों का  job करना एक बेवकूफी है। क्योंकि ऐसा करके हम हर महीने अपनी income में 10-20 हज़ार रुपये extra तो जोड़ सकते हैं पर अमीर नहीं बन सकते। इसलिए उसने job  छोड़ दी।अब आगे कुछ करना था।
चूँकि शुरू से ही उसका मन beauty related चीजों में ज्यादा लगता था इसलिए हमने decide  किया कि हम अपने एक बहुत ही standard beauty parlour खोलेंगे, और धीरे-धीरे इसकी branches आस-पास के अन्य शहरों में खोलेंगे। वो parlour की अंदरूनी चीजों का ध्यान रखेगी और मैं promotional activities और expansion के लिए काम करूँगा। खुशी की बात ये है कि हमने इस प्लान को execute करने की शुरुआत भी कर दी है।
पहला step इस business को करीब से समझने का था, इसीलिए फिलहाल Padmaja  VLCC से Beauty से related एक formal certification course कर रही है और part –time एक जान-पहचान के parlour में practice करके अपनी skills को और भी निखार रही है। इसके बाद कुछ चीजें और करनी होंगी और हमारा plan implement हो जायेगा। अब इसमें हमें सफलता मिलेगी या नहीं ये हम नहीं जानते…पर अगर हमने try भी नहीं किया तो ये बिना match  खेले ही हार मान लेना होगा। और हमें तो जीतना है।
मेरे कुछ दोस्तों ने भी ऐसा ही कुछ किया है, मेरे friend Vaibhav Srivastava ने job करते हुए एक tuition center की franchisee ली है और कुछ partners की मदद से उसे profitable  बनाने में लगे हुए हैं। मेरे एक अन्य मित्र Rahul Sahay ने भी Reliance Life Insurance में काम करते हुए कुछ दोस्तों साथ मिलकर एक Vocational Training Centre, NIPS और एक शानदार restaurant खोल लिया है।
बहुत सारे लोग बहुत सारी ideas के साथ अपने-अपने सपनो को साकार करने में लगे हुए है, और कर रहे हैं,हम इंसानों में यही तो खास बात है,हम जो सपने देखते हैं उन्हें साकार भी कर सकते हैं।
Courtesy - Achhikhabar.com

App Popular Posts

गर्भ में लड़का है या लड़की जाने

हेल्लो दोस्तों आज मैं आपके साथ एक ऐसा टॉपिक शेयर करने जा रहा हू जो बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है. दोस्तों मैं लिंग परिक्षण के बहुत ज्यादा खिलाफ हू लेकिन ये कुछ ऐसे तरीके है जिनमें हम लिंग या भूर्ण की जांच नहीं करते है बस अनुमान लगाते है और अनुमान 95% सही होता है और ये तरीके हमारे वेदों और विद्वानों ने बताएं है. आज आप पढेंगे - लड़का होगा या लड़की कैसे जाने गर्भवती महिला जानें पेट में लड़का है या लड़की खुद जानें, लड़का होगा या लड़की गर्भ में लिंग (लड़का या लड़की) होने के लक्षण ये कहानी पढ़कर आप भी Apple जैसे कंपनी बना सकते है 20 ज़बरदस्त Science Facts जिन्हें लोग समझते हैं झूठ जिंदगी बदल देने वाले महान लोगों के विचार 1. चीनी विधा ये तो हुई भारतीय मान्यताओं की बात, आज हम आपको चीनी पद्धति के अनुसार गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग किस प्रकार जांच जाता है, इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं अनोखी चीनी विधा को। 2. चीनी कैलेंडर - लड़का या लड़की माना जाता है चीनी कैलेंडर के अनुसार बच्चे के लिंग की जांच करने की विधा सबसे पुरानी विधाओं में से ...

क्यों बचें Facebook से ? 7 reasons.

Facebook  (Fb) world  की  दूसरी   सबसे  ज्यादा  visit की  जाने  वाली  site है …(पहली  Google है ). Facebook Over-use इसे  बनाने  वाले  दुनिया  के  youngest billionaire   Mark Zukerberg  ने  भी  कभी  नहीं  सोचा  था  की  ये  इतनी  जल्दी  इतनी  popular हो  जाएगी . In fact ,  अगर   आप  Fb पे  नहीं  हैं  तो  लोग  आपको  आश्चर्य  से  देखते  हैं . ..” Fb पे  नहीं  है ………….जी कैसे रहा है  ……   !!!” and all that. आज  Fb   पे  1 billion+ registered user हैं, यानि दुनिया का हर सातवाँ आदमी Fb  पे है  and in all probability आप  भी  उन्ही में से एक होंगे . और  शौक  से  Fb use करते  होंगे . पर  जो  सोचने  की  बात  है  वो  ये कि  क्या  आप  Fb use...

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

हममें से ज्यादातर लोगों ने कभी ना कभी ये कोशिश ज़रूर की होगी कि रोज़ सुबह जल्दी उठा जाये. हो सकता है कि आपमें से कुछ लोग कामयाब भी हुए हों, पर अगर majority की बात की जाये तो वो ऐसी आदत डालने में सफल नहीं हो पाते. लेकिन आज जो article  मैं आपसे share कर रहा हूँ इस पढने के बाद आपकी सफलता की  probability निश्चित रूप से बढ़ जाएगी. यह article इस विषय पर दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में से एक का Hindi Translation है. इसे Mr.  Steve Pavlina  ने लिखा है . इसका  title है “ How to become an early riser. “. ये बताना चाहूँगा कि  इन्ही के द्वारा लिखे गए  लेख “ 20 मिनट में जानें अपने जीवन का उद्देश्य  ” का Hindi version इस ब्लॉग पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखों में से एक है. तो आइये जानें कि हम कैसे डाल सकते हैं  सुबह जल्दी उठने की आदत.  कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत? / How to wake up early morning in Hindi     Aristotle  ने कहा है – It is well...